यह बात 15 फरवरी 2021 की है, जब लगभग शाम 5 बजे बजे एक नम्बर पर कॉल लगा रहे थे, अचानक मेरा मोबाइल काम करना बंद कर दिया, स्वतः रिस्टार्ट हो गया एवं सैमसंग लोगो केवल दिखने लगा। मैंने लगभग 1 घंटे तक प्रतिक्षा किया परंतु फिर भी स्थिति जस का तस था। अंत में मै बाजार जाते समय सैमसंग मोबाइल सर्विस सेंटर दिखाने का निश्चय किया एवं दरभंगा के एक सर्विस सेंटर पहुंचा। उन्होंने सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद जानकारी दिया कि इसका मदरबोर्ड डेड कर गया है और इसे बदलना होगा। चूंकि मेरे मोबाइल का वारंटी चार महिना पहले ही खत्म हो चूका था इसलिए उन्होंने बताया कि मदरबोर्ड का लगभग ₹7200 खर्च आएगा एवं आधा राशि जमा करने के पश्चात ही उसके मरम्मत का कार्य आगे बढ़ेगा। अगले दिन सुबह लगभग 10:30 बजे हम पुनः कुल राशि लेकर पहुंचे तो फिर वहां जानकारी प्राप्त हुआ कि अभी इस मोबाइल का मदरबोर्ड उपलब्ध नही है मंगवाना पड़ेगा। मैंने ₹4000 जमा किया एवं उनके बताये अनुसार 18 फरवरी को सुबह 11 बजे गया। परंतु पहले तो बताया गया कि अब तक पार्ट उनके यहां प्राप्त नही हुआ है फिर कुछ देर बाद सूचना दिया गया कि 4 घंटे में मोबाइल तैयार हो जाएगा। लगभग 3 घंटे बाद मुझे सर्विस सेंटर से एक कॉल के माध्यम से सूचना दिया गया कि आपका मोबाइल तैयार हो गया है। मैं विश्वविद्यालय से आते समय अपना मोबाइल लिया एवं घर पहुंचकर कंज्यूमर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया। चूंकि इसके पूर्व भी मैंने कई बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज किया है इसलिए मुझे खास परेशानी नही हुई।
शिकायत में मैंने कम्पनी से रिपेयरिंग खर्च सहित मोबाइल में संरक्षित मेरे पीएचडी एवं एवं दस्तावेज के नष्ट हो जाने की क्षतिपूर्ति का मांग किया। दिनांक 21 फरवरी 2021 को 12:30 बजे सैमसंग मोबाइल कम्पनी इस शिकायत को स्वीकार किए एवं मुझे कई कॉल आने लगा एवं विभिन्न तरह समझाने का प्रयास किया गया। परंतु जब मेरा तेवर नर्म नही हुआ तो अंत में मुझसे इस पर विचार हेतु कुछ समय की मांग की गई। कम्पनी के द्वारा दिनांक 06 मार्च 2021 को मेरे शिकायत को ध्यान में रखते हुए रिपेयरिंग का कुल मूल्य वापस करने का प्रस्ताव रखा गया। मैंने इसपर अपने सलाहकार समिति एवं कानूनी सलाहकार समिति से विचार-विमर्श पश्चात इस प्रस्ताव को स्वीकार करने का निर्णय लिया। दिनांक 09 मार्च 2021 को मेरे इस निर्णय के बाद कम्पनी से लिखित समझौता संपन्न हुआ। दिनांक 18 मार्च 2021 को मेरे बैंक खाता में ₹7172 प्राप्त हुआ। इस खबर को दरभंगा संस्करण के विभिन्न अखबार में प्रकाशित किया गया।